Saturday, April 11, 2020

गुड फ्राइडे अर्थात शुभ शुक्रवार क्या है?


कैसे एक सादा शुक्रवार, एक शुभ शुक्रवार बन गया? कैसे एक मृत्यु दिन, आपके लिए शुभ दिन हो गया?
परिचय: सम्पूर्ण मानवजाति को परमेश्वर ने दिल से बनाकर अच्छा घोषित किया था (उत्पत्ति). पूरी सृष्टि प्रभु में आनन्दित और सुखी थी. प्रभु और मानव का मेल था, तथा दुःख नाम की कोई चीज़ वहाँ पर न थी. प्रभु के अनुग्रह और उपस्थिति की आशीष हमारे आदि माता-पिता आदम और हव्वा पर थी.परन्तु वचन हमें बताता है कि वो सुख का समय पाप के कारण बाधित हो गया. सम्पूर्ण मानवजाति और भूमि, पेड़-पौधे, पक्षी और जानवर सभी श्रापित हो गये. पाप के कारण श्राप, दुःख, मुसीबते, पीड़ा, बीमारीयों, मृत्यु ने मानवजाति को चारो और से घेर लिया. आदम और हव्वा को परमेश्वर से अलग होना पड़ा. पाप ने रिश्तो में दरार उत्पन्न कर दी.
अब आदम और हव्वा के लिए तथा उनके संतानों के लिए कोई आशा ना थी. मनुष्य असहाय था. उसके मन में, सुखद पलों की यादें आती थी, किन्तु अब वह बेचारा बन कर रह गया था. निराशा और लज्जा ने हमारे आदि माता-पिता को घेरकर रखा हुआ था. ये तो दुखद पल थे.  
परन्तु दया के धनी और अनुग्रह के दाता पिता परमेश्वर ने ठीक समय पर अपने प्रिय पुत्र यीशु मसीह को इस संसार में भेजा. वचन हमे बताता है कि परमेश्वर ने अपने पुत्र को हमे अपना प्रेम दिखाने के लिए भेजा (यूहन्ना 3:16). 
मुख्य भाग: वचन हमे यह बताता है कि यीशु इस संसार में, परमेश्वर की और से भेजा हुआ निष्कलंक मेमना थे (यूहन्ना 1:29) जो जगत के पाप हर ले जाता है.
यीशु के आगमन से लगभग 700 वर्ष पूर्व, यशायाह नब़ी ने बताया कि, “वह हमारे ही अपराधो के कारण घायल किया गया, वह हमारे अधर्म के कामों के हेतु कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिये उस पर ताड़ना पड़ी कि उसके कोड़े खाने से हम चंगे हो जाएं।
6 हम तो सब के सब भेड़ों की नाईं भटक गए थे; हम में से हर एक ने अपना अपना मार्ग लिया; और यहोवा ने हम सभों के अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया॥ यशा. 53:5-6. यीशु की स्थानापन्न मृत्यु हमारे लिए इस दुखी दिन को एक सुभ दिन बना देती है. प्रभु की स्त्तुती हो! 
निष्कर्ष: प्रभु यीशु ने हमारे स्थान पर अपना बलिदान देकर इस साधारण और बेजान शुक्रवार को शुभ शुक्रवार और गुड फ्राइडे बना दिया है. हमे फिर से पिता से मिला दिया है. हमारे छुटकारे का कार्य पूरा कर दिया है. अब हमे निराशा में रहने की जरुरत नहीं है. अब हमारे लिए एक आशा है. अब हम फिर से अपने परमेश्वर पिता के साथ रहेंगे. जहाँ पर न कोई दुःख, न आन्शु, ना मृत्यु होगी. ये गुड फ्राइडे के करण संभव हुआ है.
ये ही है, असली शुभ शुक्रवार को मनाने का अर्थ. प्रभु आप सबको आशीष दे.

No comments:

Post a Comment

मौत न गले लगाना तुम...

  कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है,  अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है... मैं होकर परेशां...