Saturday, March 25, 2023

मौत न गले लगाना तुम...

 

कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है, 

अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है...

मैं होकर परेशां, न छोडूंगा मैंदान, मेरे लिए, बात पक्की सी है, 

कौन डगमगायेगा, लक्ष्य से, सटीक बात, मेरे दिल में बैठी है. 


अब जात-धर्म की परवाह नहीं, कोई  कैसी भी बेइज्जती नहीं 

हो गया हूँ, पार इनसे, अब मुख छिपाने की आवश्यकता नही,

मैं एक प्रितिष्ठित प्राणी, समझो न सामान्य मुझे, मैं आपके जैसा वही, 

हैं सारे गुण और योग्यताएँ मुझ में, देखलो, देकर, एक अवसर कहीं, 


मित्र, झूठ पर न करो  विश्वास, कि आप किसी से कम हैं, 

रख हिम्मत, आगे बढ़, दिखा कि, आप में भी वो दम है, 

कर प्रमाणित, जीवन के कार्य से, अवसर को न जाने दो. 

चिंता मत लो, आप जीवन की गाड़ी को, फर्राटे तो भरने दो.  

 


picturecredit@bing.com 



 

No comments:

Post a Comment

मौत न गले लगाना तुम...

  कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है,  अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है... मैं होकर परेशां...