Monday, June 17, 2019

मेरा भी योगदान

देश को आगे बढ़ाने में, कुछ मेरा भी योगदान होगा
सोचता हूँ इस बारे में, कब सपना, ये साकार होगा.
मेरी सोच कुछ ऐसी बनेगी, जिससे सभी का उपकार होगा
देशवाशियों का भला होगा और, सभी का सम्मान होगा।

 मेरे योगदान से किसी के जीवन में, खुशियाँ आकर बरसेंगी
सुन्दर से जीवन में, दूर कहीं, परेशानियां सब भागेगीं
इसी  जीवन में , नीरसता  से आगे, हम हर्षनाद कर गाएंगे।
लक्ष्य प्राप्त होगा बहुतो का, 'अच्छे दिन' आ जायेंगे

अपना देश, अपने लोग, अपने होंगे सब बहन भाई
कोई दक्षिण से, कोई उत्तर से, फिर भी सब भारतीय
रंग भेद हम ख़तम करेंगे, सब की करेंगे तब बड़ाई
देश के भीतर, सब फूलेंगे, कोई न करेगा सीनाजोई।



सन्दर्भ ; अपने देश में, मेरी क्या भूमिका ?


राज



No comments:

Post a Comment

मौत न गले लगाना तुम...

  कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है,  अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है... मैं होकर परेशां...