Tuesday, May 28, 2019

हार न मान कभी जीवन में


 हार न मान  कभी जीवन  में ,  बढ जा आगे, जंग कर
पीछे न हट लक्ष्य से, कर साहस,  दरवाज़ा न बंद  कर,
गर हे शोषित, तुम प्रयत्त्न करोगे, जीत तुम्हारी पक्की  है,
परिश्रमी  होकर  भी क्यों भाई, अक्ल तुम्हारी कच्ची है?
संघर्षों को  हरा जीवन में, पताका  विजय की, ऊँची कर
 धीरज से तू बढ़ता जा, अभावो को तू  अब, दूर कर...

संघर्षों से हार मानकर, मौत न गले लगाना तुम,
पर जीवन में, आशा रखकर, ख़ुशी को अपनाना तुम
हार जायेगा विरोधी तुम्हारा, गर तुम उसका सामना करो
मज़बूती से दो, टक्कर, काम न उसका आसान करो
सामने  के संघर्ष भी, देखो, एक दिन, हो जायेंगे फुर,
एक दिन दिखेगा, उज्जवल भविष्य, मिलेंगे सब सुर...

हार मिलना, कोशिश के बाद, सामान्य सी  बात है
विजय मिलना कोशिशों के बाद, मर्दों वाली बात है.
हारकर न मर जीवन में, जीवन में कुछ संघर्ष कर
 प्रियजनों और समाज की खातिर, सतत प्रयत्न कर
विजय दिन आएगा, तेरा, भरोसा  रखके, चलता चल
बुजदिली न कर, फौलाद बन, जीवन में, बस बढ़ता चल...



सन्दर्भ : मेडिकल डॉक्टर पायल ताड़वी की मानसिक शोषण के पश्चात आत्म हत्या


राज



Monday, May 20, 2019

उठ जाओ संघर्ष करने



उठ जाओ संघर्ष करने, गर जीवन को आगे बढ़ाना है,
 चुप रहकर, उदासीनता से बस दुःख ही को पाना है.
दुःख सहते ही  आये हो, और कितना, सहोगे?
अपनी संतान और भावी पीढ़ी को क्या ऐसे ही आबाद करोगे ?
हार  न मानो आगे बढ़ो, अब तुम्हारा समय भी आएगा,
 जिंदा रहते, इस दुनिया में, उचित  परिणाम भी पायेगा ।
किसी के छलावे में न आना, लक्ष्य अपना तू याद रख,
 बढ़ता जा नदियों सा, जीवन में, गतिशीलता जारी रख.

क्यों कोई तुझे मुर्ख बनाये, बुद्धि का प्रयोग कर,
सोच कर ले निर्णय जीवन के, दूसरो पर न निर्भर कर,
 बना अपना  उज्जवल भविष्य, खुद की लिख तकदीर,
 तेरा भला ही होगा, गर तू, समझे, अपनी सच में पीर,
समय आया तेरे हाथ में, इसे न बर्बाद कर,
 अपने जीवन के सुखद पलों से, पीढ़ियों को आबाद कर.
कर चल ऐसा जीवन में, तेरी संताने धन्य हों,
आने वाला समय, उनके  लिए ख़ुशी भरा और उज्जवल हो.

राज

मौत न गले लगाना तुम...

  कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है,  अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है... मैं होकर परेशां...