Sunday, June 10, 2018

बचो और बचाओ

sadk  बचो और बचाओ, सही गाड़ी चलाओ,
अंधाधुंध गति से, व्यर्थ न जीवन गवाओं.
"कभी नहीं से देर भली" जल्दी ज्यादा ठीक नहीं,
अपने हित की ही मत सोचो, दूसरो से भी प्यार करो.

दोस्तों दुर्घटनाओ ने जीना बेहाल कर दिया है. इस ब्लॉग के माध्यम से ये कहना चाहता हूँ कि सड़क पर जल्दी मत करो, बल्कि आराम से, यात्रा का आनंद लेते हुए चले. जल्दी पहुँचने के लिए घर पर जल्दी करें, जल्दी उठने की आदत डाले, नहाने और श्रृंगार में समय बर्बाद न  करे.

सड़क पर गाड़ी चलते समय याद रहे कि कोई घर पर, ऑफिस में, और  रिश्तेदारी में आपकी पर्तीक्षा कर रहा है या कर रही है.

जिद्दी बच्चे

जिद्दी बच्चे चले आते हैं 

Sunday, June 3, 2018

एकता में शक्ति



चित हो गए चारो खाने,  अखाड़े के नामी पहलवान
शेखी बखेरते फिरते थे जो, अपने पूरा हिंदुस्तान

कहते थे, किसकी मजाल जो, अपने को हरा पाए 
हम ही, अकेले काफी  हैं, कोई न हमें डरा पाए. 

बहुत घमण्ड था, ताकत पर, बनते थे, शूरमाधारी 
सोचा कि कभी न  हारूंगा, चाहे दुनिया आ जाये सारी

 सामने वाले पहलवानों को भी, लगता उससे  भय था 
 सोचते  रोज़ उसे कैसे, अखाड़े में, धूल चाटना, तय था 

 मिलकर, एक दिन सबने सोची, हराने की युक्ति उसको 
बोले सब इकठठा होकर, आ जाओ, देखते हैं, तुझको, 

सबने एक साथ जोर लगाकर, पटक दिया, अखाड़े  में,
अजेय पहलवान, धराशायी हुआ, शहर के एक मोहल्ले में. 


राज कुमार 



मौत न गले लगाना तुम...

  कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है,  अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है... मैं होकर परेशां...