Friday, March 27, 2020

जीवन है गर तो...



जीवन है गर तो , दुःख भी आएंगे,  हमें पृथ्वी पर होने की अनुभूति दिलाएंगे
धीरे-धीरे कट जाएगे अपने, पृथ्वी पर के वर्ष, हमारे संघर्ष की गाथा सुनाएंगे।
हम हारेंगे नहीं, कष्टों से अपने, बल्कि भविष्य को देखकर, सदा मुस्कराएंगे,
क्योंकि सुन्दर सा होगा अपना कल का दिन, आज हम इसलिए नहीं घबराएंगे।


 मित्रो, तनिक सा कष्ट देखकर, इस जीवन में, हार न जाना, हिम्मत तुम,
चलते चलो, बढ़ते चलो, अधिक ऊर्जा में,  लेके,  आशा और  संयम तुम।
जीत जाओगे, संघर्ष में, सच में, गर पहाड़ सा, पक्का तुम्हारा लक्ष्य होगा,
बन जायेगा सुनाम, स्वर्णिम अक्षरों में, ये सूंदर सा तुम्हारा हिस्सा होगा।


जाओ चलते, जीते हुए, अपनी संघर्ष गाथा को वीरो, कुछ करने के लिए,
आने वाले पूछेंगे, इतिहास के लेखकों  से, आपने यात्रा के अनुभव जो जिए.  
तो चिंता करों, न आज की, न दुःख मानों, क्षणिक वर्तमान  के  कष्टों का,
बस जीतते जाओ, हारेंगे ये कष्ट अपने, होगा उज्जवल भविष्य सपनो का.  


सन्दर्भ : भयानक करोनो वायरस का विस्तार


राज

मौत न गले लगाना तुम...

  कहा किसी ने, "दुनिया का काम है कहना" ये बात पते की है,  अपने लक्ष्य पर, रखो निशाना, बाकि चीज़े सारी, धता सी है... मैं होकर परेशां...